विदर्भ

कडे ऐहतियात के साथ जारी है शहर, जिले व संभाग में कर्फ्यू

प्रतिनिधि/दि.२५ अमरावती-इस समय चहूं ओर कोरोना वायरस की ही चर्चा और दहशत देखी जा रहीं है तथा प्रशासन द्वारा इस वायरस के खतरे से निपटने हेतु लगाया गया कफ्र्यू कडे ऐहतियात के साथ जारी है. जिससे संभाग का आम जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ है. वहीं सर्वाधिक राहतवाली बात यह है कि, इस दौरान कोरोना का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है, वहीं संभाग से जांच हेतु भेजे गये ११० सैम्पलों में से ८७ मरीजों की रिपोर्ट निगेटीव आ चुकी है और २३ सैम्पलों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. बता दें कि, विगत कुछ दिनों के दौरान संभाग में अब तक कुल ४४९ कोरोनो संदेहित पाये गये थे. जिसमें से यवतमाल के ३ लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटीव आयी थी. जिन्हें यवतमाल के सरकारी मेडिकल कालेज में भरती कराया गया. वहीं शेष ४४६ कोरोना संदेहितों को उनके घरों पर ही होम कोरोंटाईन के तहत रखा गया है.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला एवं संभागीय प्रशासन द्वारा बताया गया है कि, अमरावती शहर व जिले सहित समूचे संभाग में कडे सुरक्षा इंतजामों व ऐहतियात के बीच कफ्र्यू जारी है. जिसके तहत आम नागरिकों को जीवनावश्यक वस्तुओं की खरीददारी हेतु चार घंटों की ढील देने के साथ ही जीवनावश्यक वस्तुओं व अत्यावश्यकसेवाओें की आपूर्ति पूरी तरह से सुनिश्चित की जा रही है. ताकि आम जनता को किसी भी तरह की किसी किल्लत या तकलीफ का सामना न करना पडे.

इसके साथ ही प्रशासन द्वारा अलगअलग रिहायशी क्षेत्रों के नागरिकों की सुविधा के लिहाज से अलगअलग स्थानों पर हॉकर्स झोन की व्यवस्था भी की गई है. जहां पर भीडभाड की स्थिति को टालने हेतु दूकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों के बीच अंतर रखने हेतु मार्किंग की गई है. और सभी दूकानदारों को निर्देश दिया गया है कि, वे अपने यहां पर खरीददारी करने हेतु आनेवाले लोगोें को टोकन देने का इंतजाम करे, ताकि हर एक ग्राहक को बारी- बारी से सामान दिया जा सके. इसके अलावा जीवनावश्यक व अत्यावश्यक सेवाओें के तहत शुरू रहनेवाली सभी आस्थापनाओं के संचालकों को भी यह निर्देश दिया गया है कि, वे अपने यहां काम करनेवाले लोगोें को पहचानपत्र दे. साथ ही प्रशासन ने आम लोगोें से भी यह आवाहन किया है कि, वे कफ्र्यू काल के दौरान कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझे और प्रशासन व पुलिस के साथ सहयोग करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published.