चंद्रपुर

बल्लारपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 30 पेटी अवैध देशी शराब सहित 7.20 लाख रुपये का माल जब्त

बल्लारपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 30 पेटी अवैध देशी शराब सहित 7.20 लाख रुपये का माल जब्त

बल्लारपुर : बल्लारपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 जून की रात लगभग 8 बजे साईबाबा वार्ड क्षेत्र से 30 पेटी अवैध देशी शराब तथा एक चारपहिया वाहन सहित कुल 7 लाख 20 हजार रुपये का माल जब्त किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब की आपूर्ति करने वाला मुख्य आरोपी फरार है।

बल्लारपुर पुलिस थाना के अपराध खोज दल को शहर में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि साईबाबा वार्ड स्थित एक मकान के सामने खड़ी सफेद रंग की वाहन क्रमांक एमएच-34-बीआर-2994 में अवैध रूप से देशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मौके पर छापा मारा। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रॉकेट संत्रा कंपनी की 90 मिलीलीटर क्षमता वाली 30 पेटियों में कुल 3,000 सीलबंद देशी शराब की बोतलें बरामद हुईं।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सारंग शैलेश राहुलगड़े (26 वर्ष), निवासी साईबाबा वार्ड, बल्लारपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उक्त शराब का जखीरा विकास, निवासी बाबूपेठ, चंद्रपुर से लाया गया था। इसके आधार पर विकास को मामले में वांछित आरोपी बनाया गया है तथा उसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 6 लाख रुपये मूल्य का चारपहिया वाहन तथा 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की 30 पेटी अवैध देशी शराब सहित कुल 7 लाख 20 हजार रुपये का माल जब्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *